Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसम्बर 2022। क्षेत्र में पड़ रही जबरदस्त सर्दी के कारण रातें पूरी तरह से सूनसान हो रही है एवं इसका फायदा चोर उठाने में लग गए है। सर्दी का फायदा उठाते हुए मंगलवार रात को क्षेत्र के गांव बिग्गा में चोरों ने जम कर धमाचौकड़ी मचाई एवं दो घरों में बड़़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के जाटाबास स्थित भंवरलाल जाखड़ के मकान में पुष्करणा बास के ओमप्रकाश पुरी के मकान पर चोरों ने घात लगा ली भंवरलाल जाखड़ के घर पर तो सब सो रहे थे एवं चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया वहीं ओमप्रकाश पुरी का मकान इन दिनों बंद था व घरवाले बाहर थे। दोनो जगहों से सोने चांदी के गहनों की बड़ी चोरी होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। सूचना मिलने पर एएसआई रविन्द्रसिंह की अगुवाई में पुलिस टीम भी पहुंच चुकी है एवं मौके पर डॉग स्कॉयड को भी बुलाया जा रहा है। चोर शातिर थे एवं पगमार्क की पहचान ना हो सके इसलिए मोजे पहन कर चोरी की है। चोरों ने चुराई गई संदुकों में दो तो घर से बाहर लाकर ही तोड़ ली एवं एक अन्य संदुक थोड़ी दूर लाकर तोड़ी। इन संदुकों में से गहने चुरा लिए गए है एवं अन्य सामान बिखेर दिया गया। चोरों ने गांव में घनश्याम सारस्वा के घर में भी चोरी का प्रयास किया एवं यहां भी कब्जे तो तोड़ने का प्रयास किया गया चोरों ने एक संदूक यहीं पर फेंकी थी। क्षेत्र में हुई इस बड़ी वारदात की पूरी जानकारी के लिए जुडें रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में चोरी के बाद फेंकी संदुकें, सामान बिखेरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर पहुंची पुलिस, ढूंढ रही है सुराग, ग्रामीण भी हुए जमा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संदुकों में से चुराए गहने, मौके पर भी बिखरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक संदूक को थोड़ी दूर दूसरे घर में फेंका।