Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2022। नए साल के मौके सहित सर्दियों में रेल पर अतिरिक्त यात्री भार रह रहा है और बड़ी संख्या में ऐसे यात्री है जिनकी टिकटें आरएसी, वेटिंग में लंबित रह जाती है यात्रा के लिए खासा परेशान होना पडता है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 29 जोड़ी रेलगाडियों में 65 डब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की गई है। उत्तरपश्चिम रेलवे के प्रवक्ता द्वारा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को दी गई जानकारी के अनुसार बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला गाड़ी 22471 में आगामी 1 जनवरी से 31 जनवरी तक एवं सराय रोहिल्ला-बीकानेर गाडी 22472 में 3 जनवरी से 2 फरवरी तक तीन-तीन स्लीपर क्लास डब्बे बढ़ाए गए है। इसी प्रकार ट्रेन 14707 में बीकानेर-दादर में एक थर्ड एसी और 5 स्लीपर क्लास के डब्बे 1 से 31 जनवरी तक, ट्रेन 12495 बीकानेर-कोलकाता में 5 जनवरी से 26 जनवरी तक एक स्लीपर क्लास का डब्बा, ट्रेन 20471 बीकानेर-पूरी में 1 जनवरी से 29 जनवरी तक एक स्लीपर क्लास डब्बा, ट्रेन 22473 बीकानेर बांद्रा में 2 जनवरी से 30 जनवरी क एक स्लीपर क्लास, ट्रेन 14717 बीकानेर-हरिद्वार में 2 जनवरी से 30 जनवरी तक दो स्लीपर क्लास डब्बे बढ़ाए गए है। डब्बे बढ़ाने से तत्काल टिकट वाले एवं वेटिंग, आरएसी टिकटों वाले यात्रियों को सीट मिलने की संभावना बढ़ गई है।