Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 दिसम्बर 2022। शुक्रवार सुबह क्षेत्र के गांव तोलियासर से बिग ब्रेकिंग सामने आ रही है। यहां विश्व प्रसिद्ध तोलियासर भैंरूजी मंदिर में देर रात करीब 2 बजे आग लग गयी। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार मुख्य मंदिर में प्रवेश द्वार के बाईं ओर सीढ़ियों के पास मंदिर के चढ़ावे में आने वाले नारियलों का ढेर लगा हुवा था और देर रात उनमे आग लग गई। रात 2 बजे बाद साबुत नारियल जलने से आने वाली धमाकों की आवाज से ग्रामीणों व पुजारी को आग लगने का पता चला। तभी से आग पर काबू का प्रयास किया जा रहा है और मौके पर आपणो गांव सेवा समिति की फायरब्रिगेड जुटी हुई है। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह, बड़ी संख्या में ग्रामीण ओर पुजारी सहित मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालु भी आग पर काबू का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन नारियलों में आग लगातार धधक रही है और भयंकर धुंए से मंदिर में प्रवेश भी मुश्किल हो रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर से निकल रहा है भंयकर धुंवा, प्रवेश भी मुश्किल।