Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20221104-WA0008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2022। आर्थिक युग मे भूमि बंटवारा परिवारों का बंटवारा कर रहा है। ऐसा ही देखने को मिला है तहसील के गांव मोमासर में। जहां एक भाई ने दूसरे भाई और एक दिवंगत भाई की विधवा पत्नी को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। इस सबंध में मोमासर निवासी देदाराम जाट ने अपने भाई बीरबलराम, भागुराम ओर भतीजे हरिराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने करीब 6 माह पहले अपने दिवंगत भाई की विधवा पत्नी लीलादेवी से हिस्सा पाँति में खेत बुवाई पर लिया था। लेकिन फसल होने के बाद करीब एक माह पहले आरोपियों ने हिस्सा पाँति देने के बजाय लीलादेवी के साथ दुर्व्यवहार कर उसे खेत से निकाल दिया। आरोपियों ने करीब 10 दिन पहले लीलादेवी की अनुपस्थिति में खेत से केबल, मोटर, पम्प, पाइप ओर मूंगफली की फसल चुरा कर ले गए। इस सबंध में देदाराम ने आरोपियों को उलाहना दिया तो आरोपी देदाराम से भी नाराज हो गए और 22 नवम्बर को उसके ढाणी से भी शक्ति, कैपेसिटर, पाडी चुरा कर ले गए। आरोपियों ने इस सबंध में कोई पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच हेडकांस्टेबल बलवीरसिंह करेंगे।