Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की बेटियां भी अब हरियाणा की तर्ज पर खेलों में अपना दम खम साबित कर क्षेत्र का मान बढ़ा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे 66वें स्कूली भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कस्बे की बेटी ने राज्य स्तर पर स्वर्णपदक हासिल किया है। कस्बे के ओमप्रकाश सारस्वत की पुत्री भूमिका सारस्वत ने पहले जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीता था एवं अब 27 नवम्बर से 30 दिसम्बर तक बीकानेर के जवाहर स्कूल में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। भूमिका ने 52 किलोवर्ग में अपनी चुनौती प्रस्तुत की एवं डेडलिफ्ट में 105 किलो, स्काट में 95 किलो एवं बैंचप्रेस में 45 किलो वजन उठा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब भूमिका आगामी जनवरी माह में होने वाली स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान की ओर से हिस्सा लेगी। कस्बे की बेटी की इस सफलता से क्षेत्रवासी गौरान्वित है और उसे बधाइयां दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भूमिका ने जीत लिया सोना, किया क्षेत्र का नाम रोशन।