Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 नवंबर 2022। गांव तोलियासर में 24 नवंबर 2012 को हुए मूर्ति चोरी प्रकरण में कार्रवाई की मांग को लेकर कल काला दिवस मनाया जाएगा। गुरूवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष भागीरथसिंह राजपुरोहित की अगुवाई में भैरव भक्त काली पट्टी बांधकर सुबह की जयोत में शामिल होंगे। दिनभर मंदिर में धरना देंगे व प्रदर्शन करेंगे, उसके पश्चात उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। नवरत्न सिंह राजपुरोहित, शिवरतन राजपुरोहित ने बताया कि संघर्ष समिति के सदस्य विरोध प्रदर्शन की पूर्व तैयारी कर रहें है। प्रशासन से प्रदर्शनकारी मूर्ति बरामद करने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
स्कूल में पहुंची पुलिस, खंगाले सीसीटीवी कैमरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर के सरकारी स्कूल में आज पुलिस पहुंची और स्कूल के आस पास के सीसीटीवी खंगाले। बता देवें मंगलवार को तोलियासर की राजकीय स्कूल में कुछ समाज कंटक कक्षा कक्ष का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और यहां मासांहार खाया। कक्षा 11 के कक्ष में हड्डियां व मासांहार बिखरा पड़ा था जिसे देखकर सरपंच गिरधारी सिंह सहित ग्रामीण व छात्रों में काफी नाराजगी भर गई। प्रधानाचार्य शिवरतन गोदारा ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसकी जांच पुलिस ने प्रारंभ कर दी है।