Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाविद्यालय में एमए प्रीवियस के लिए दस्तावेज प्रमाणीकरण एवं फीस जाम कराने की तिथि बढ़ा दी गई है। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ की प्राचार्य आभा ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध के लिए दस्तावेज जांच व फीस जमा की तिथि बढ़ा दी गई है। ओझा ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध के विद्यार्थी दस्तावेज प्रमाणीकरण 18 नवंबर 2022 शुक्रवार तक तथा ईमित्र पर फीस जमा 19 नवंबर 2022 शनिवार तक करवा सकेंगे। बता देवें पूर्व में दस्तावेज जांच की अंतिम तिथि 10 नवंबर व फीस जमा करवाने की 11 नवंबर थी जिसे अब 18 नवंबर व 19 नवंबर कर दिया गया है।