Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2022। केन्द्र सरकार ने आधार कार्ड के नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत आधार संख्या प्राप्त होने के 10 साल के बाद कम से कम एक बार संबधित दस्तावेजों को अपडेट कराना जरूरी होगा। लोगों को पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ यानी निवास प्रमाणपत्र वाले दस्तावेजों को यूआईडीएआई के पास अपडेट कराना होगा। आईटी मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार आधार अपडेट होने से केंद्रीय पहचान डेटा भंडार सीआईजेडीआर में संबंधित जानकारी की सटीकता सुनिश्चित होगी। इसके लिए यूआईडीएआई ने अपने पोर्टल पर डॉक्यूमेंट अपडेट का विशेष फीचर जोड़ा है। इस सुविधा का उपयोग माई आधार पोर्टल और माई आधार एप के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। लोग डॉक्यूमेंट अपडेट कराने के लिए किसी भी आधार नामांकन केन्द्र पर जा सकते हैं। सरकार के इस कदम से आधार संबंधी फर्जीवाड़ा रूकेगा।
आमजन से जुड़ी सभी राष्ट्रीय व राज्यीय खबर के साथ अपने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें हर खबर से।