Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 60 हजार से अधिक प्रमाणित पाठक संख्या के साथ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स पूरे क्षेत्र सिरमौर मीडिया संस्थान बन गया है। महंगा फोन सड़क पर गिरने की खबर के प्रकाशन के साथ ही 20 मिनट से भी कम समय में फोन मालिक फोन लेने पहुंच गया। जिम्मेदार नागरिक गौरीशंकर स्वामी और राजकुमार तावनियां ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए कीमती फोन उसके मालिक को लौटा दिया। फोन थानमल भाटी के पौत्र नरेंद्र भाटी का था। फोन लेने पहुंचे युवक की पुलिस कॉन्स्टेबल देवेंद्र शर्मा से वेरिफिकेशन करवाने के बाद फोन नरेंद्र को लौटा दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित व्याख्याता नौरतमल सारस्वत व वरिष्ठ अध्यापक सीताराम भाम्भु सहित ब्रह्मप्रकाश भाटी ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स न्यूज़ पोर्टल की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए क्षेत्र के लिए सर्वाधिक प्रामाणिक व सकारात्मक पत्रकारिता का पर्याय टाइम्स को बताया। फोन मालिक नरेंद्र के पिता ब्रह्म प्रकाश भाटी सहित सभी ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फोन मालिक फोन लेने पहुंचा और उपस्थित सभी जनों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया।