Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2022। गांव डेलवां में आयोजित तीन दिवसीय श्री नागा बाबा रात्रिकालिन कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार रात समापन हुआ। प्रतियोगिता में नाथवाना की महिला टीम ने आड़सर की महिला टीम को हराकर विजेता का खिताब जीता। वहीं पुरूष वर्ग में गांव भानीपुरा ने डेलवां की टीम को हरा कर विजेता का खिताब जीता। ग्रामीणों ने फाइनल मैच का जमकर हुटिंग करते हुए मैच का आनंद लिया व विजेताओं को बधाई देते हुए। क्षेत्र में उपविजेता रही महिला टीम आड़सर व पुरूष टीम डेलवां को भी ग्रामीणों ने बधाई दी। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेताओं को ट्राफी व नगद ईनामी राशि दी गई। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि डालुराम मेघवाल, जगमालसिंह भाटी, गजानंद पारीक, डॉ मुकेश कुमार डेलू, फौजी मालाराम डेलू, फोजी हेतराम खिचड़, अशोक डेलू, डेलवां स्कूल का स्टॉफ, दिनदयाल डेलू, रामलाल डेलू सहित अनेक युवा व ग्रामीण मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कबड्डी विजेता रही टीम भानीपुरा, ग्रामीणों ने दी बधाई। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपविजेता रही टीम डेलवां को आयोजकों व ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीम नाथवाणा ने विजयी जीत लिया विजयी खिताब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला टीम आड़सर की कबड्डी में रही उपविजेता।