Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
11111
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जन जन की आस्था के केन्द्र गौरक्षक लोक देवता वीर बिग्गाजी का वार्षिक मेला शुक्रवार व शनिवार को आयोजित होगा। वीर बिग्गाजी के शीश देवली धाम रीड़ी एवं धड़देवली धाम बिग्गा में बने भव्य मंदिरों में मेले की तैयारियां शुरू हो गई है एवं देश के विभिन्न राज्यों, जिलों से श्रृद्धालू पहुंचने शुरू हो गए है। दोनो जगहों पर 7 अक्टूबर की रात्री को जागरण होगें एवं 8 अक्टूबर को सुबह मंदिर में धोक लगेगी। दोनो जगहों पर हजारों की संख्या में श्रृद्धालु पहुंचेगें। विधायक गिरधारीलाल महिया ने इस संबध में प्रशासन को पत्र देकर दोनो जगहों पर मेले में पर्याप्त व्यवस्थाएं करने को कहा है।

बिग्गा में सैंकड़ों दुकानें, हजारों श्रृद्धालू, तैयारियों को दिया अंतिम रूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में सबसे बड़े मंदिर के रूप में विकसीत हो रहे वीर बिग्गाजी के धड़देवली धाम बिग्गा के मंदिर प्रांगण में मेले की तैयारियेां कों अंतिम रूप दिया गया है। श्रीवीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के सदस्य मंदिर प्रांगण में बैरीकेटिंग करने, सफाई करने, दुकानें काटने आदि कार्यों को पूर्ण कर रहे है। संस्थान के भीम जाखड़ की अगुवाई में पंजाब, हरियाणा, गंगानगर से आए कार्यकर्ता श्रमदान कर रहे है। यहां पर सेवादल के सदस्य सेवा कार्यों की तैयारियां भी अंतिम रूप में कर रहे है। मंदिर में बड़ी संख्या में पैदल यात्री दल पहुंचेगें जिन्हें प्रसाद, भंडारा एवं मेडिकल सेवा दी जाएगी। ग्राम पंचायत बिग्गा भी सक्रिय होकर हजारों लोगों की मौजूदगी वाले इस मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए प्रशासन के पास पहुंची है। सरपंच जसवीर सारण ने इस संबध में श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड़ अधिकारी एवं सीओ, सीआई को पत्र देकर में मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था हेतू पुलिस जाप्ता लगाने की मांग की है। मेले में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है।

श्रीडूंगरगढ़ में भी उत्साह, जागरण होगा, जाएगें पैदल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोकदेवता वीर बिग्गाजी के मेले के लिए श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में भी उत्साह है। कस्बे के आड़सर बास वार्ड 30 में स्थित वीर बिग्गाजी मंदिर से धड़देवली धाम बिग्गा के लिए पैदल यात्रा की तीसरी फेरी शुक्रवार को दोपहर 1 बजे रवाना होगी। इससे पहले मंदिर प्रांगण में आज गुरूवार शाम को रात्री जागरण आयोजित किया जाएगा। रात्री 8 बजे शुरू होने वाले इस जागरण में भाणूदा गांव के पवन शर्मा और लालचंद एंड पार्टी के कलाकार वीर बिग्गाजी के शोर्य के भजन सुनाएंगें। जागरण में नृत्य कलाकार भी शामिल होगें।
रीड़ी के लिए भी होगी रवानगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोकदेवता वीर बिग्गाजी के शीश देवली धाम रीड़ी के लिए भी कस्बे से पैदल यात्री संघ रवाना होगा। आडसर बास के वार्ड 29 के हरिराम जी मंदिर से संघ रवाना होगा। व्यवस्थापक चांदरतन सेठिया ने बताया कि मंदिर से रीड़ी के लिए यह दुसरी फेरी होगी एवं इस बार 7 अक्टूबर को दोपहर 2.15 बजे संघ रवाना होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा में मेले के लिए किया गया मैदान समतलीकरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर में पहुंचने लगे है श्रृद्धालू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में सुरक्षा के लिए लगाए गए है सीसीटीवी कैमरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तैयारियों पर चर्चा करते श्रीवीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के कार्यकर्ता।