Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2022। शक्ति और भक्ति का पर्व शारदीय नवरात्र का क्षेत्र के घर घर में धूमधाम से स्वागत किया जा रहा है। घर-घर में माँ की चौकी सजाकर दरबार सजाएं गए है। घरों में , मंदिरों में घट स्थापना की गई है और क्षेत्र के मंदिरों में भव्य रोशनी व फरियों से सजावटें की गई है। माता का पूरा श्रृंगार नया किया गया है तथा अभिजीत मुहूर्त में नवरात्र की पूजा अर्चना प्रारंभ की गई है। बता देवें आड़सर बास माताजी मंदिर व ताल मैदान स्वर्णकार माताजी मंदिर, दधिमती माताजी मंदिर में अखंड कीर्तन व अखंड ज्योत का आयोजन किया जा रहा है। आड़सर बास मंदिर कार्यकारिणी सदस्य मांगीलाल राठी ने बताया कि मंदिर सहित आस पास की गलियां भी रोशनी व फरियों से सजाई गई है। गांव आड़सर में प्रसिद्ध माताजी मंदिर में परंपरागत ढंग से पूजन आरती की गई है। यहां सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने पूजन में भाग लिया और माताजी के जयकारे लगाएं गए। गुजरात के भुज कच्छ में रिड़ी के भारद्वाज इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड में एम.डी. रामानंद भारद्वाज, श्रीडूंगरगढ़ अंचल के युवा बाबूलाल शर्मा, देवकिशन सारस्वत, सागरमल शर्मा, मनोज कुमार प्रजापत, प्रदीप सारस्वत, लालचंद सारस्वत, दीपक सारस्वत, विकास सारस्वत ने घट स्थापना की है व आरती कर माताजी के जयकारे लगाएं गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास माताजी मंदिर में फूलों से हुई भव्य सजावट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भुज कच्छ में श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं ने घट स्थापना, लगाएं जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आडसर में माताजी की परंपरागत पूजन किया गया, सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया।