Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2022। रविवार को भाजपा, मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति और भाजपा सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ से खबरें आई। ये खबरें एक साथ एक ही नजर में पढें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के राजनीतिक हलचल की खबरें एक कॉलम में।

कमलोत्सव के माध्यम से मनाई प.दीनदयाल उपाध्याय की मनाई जयंती
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा के प्रेरणा पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा शहर मंडल के बूथ नम्बर 103 पर कमलोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपाध्याय की तस्वीर पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि दी गई और उनके बताए मार्ग पर चल कर देश प्रथम के भावों से राजनीति करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर भाजपा के स्टीकर घरों पर चिपकाए गए वं पत्रक बांटे गए। कार्यक्रम में बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ता सोहनलाल बासनीवाल का अभिनंदन किया गया एवं बूथ अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापत के आवास पर झंडारोहण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, पूर्व चेयरमैन शिव स्वामी, महामंत्री महेश राजोतिया, महामंत्री प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष मांगीलाल राठी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी तावनियां, युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, पार्षद राम सिंह जागीरदार,रतनलाल छापोला आदि मौजूद रहे। महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा भादानी ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ घरों में रंगोली से कमल बनाकर कमलोत्स्व में भागीदारी निभाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपाइयों ने रविवार को मनाई पंडित दीनदयाल जयंती।

कुकणा अध्यक्ष मनोनीत, बैठक में लिया निर्णय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2022। मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति की मासिक बैठक रविवार को गांधी पार्क में आयोजित की गई। जिसमें जिला महामंत्री रामुनाथ जाखड़ ने गत माह में किए गए कार्यों की जानकारी दी। प्रदेश सचिव ललीत सिंह ओड़ ने बताया कि बैठक में समिति जिलाध्यक्ष सुभाष सिद्ध बाना द्वारा स्वैच्छिक पद त्याग को स्वीकार करते हुए राम कुकणा को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया और नई कार्यकारिणी गठीत करने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में अनमोल मोदी, पवन सोनी, दीपुराम भार्गव, रामअवतार शर्मा, सांवरमल प्रजापत, अनिल कुमार वाल्मीकि, नीरज प्रजापत, अर्जुन जाट, मनीष जोशी, रोहित पूरी, सुनील कुकना, मोहित सिद्ध, बजरंग प्रजापत, कोजुराम रेगर, बाबूलाल रेगर, कालूराम पुरोहित तोलियासर, विमल शर्मा, भेरू लाल सोनी आदि मौजुद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति की मासिक बैठक में राम कुकणा को दी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

भाजपा सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ बैठक में शामिल हुए स्वामी, पढें खबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक में श्रीडूंगरगढ़ से भाजपा के सुभाष स्वामी शामिल हुए। प्रकोष्ठ में जिला मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे स्वामी ने बताया कि बैठक में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, सांसद दिया कुमारी ने कार्यकर्ताओं को सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।भाजपा सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल हुए सुभाष स्वामी।