Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1122
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2022। तेरापंथ भवन ऊपरलो में रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मैकअप मास्टर क्लास का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में महिलाओं को स्वावलंबी बनकर अपने परिवार को मजबूत करने के लिए मैकअप में मास्टर द्वारा हुनर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की पहल पर आयोजित कार्यशाला में सभी महिलाओं के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा व देश की प्रसिद्ध मैकअप आर्टटिस्ट सूरत प्रवासी रेखा स्वामी इस प्रशिक्षण में अपनी सेवांए देगी। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सौंदर्य, पार्लर, मेहंदी, पैकिंग आदि कार्यों से जुड़ी युवतियों व महिलाओं को दुल्हन मैकअप, विभिन्न प्रकार के केश श्रृंगार आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रेखा स्वामी ने बताया कि मास्टर क्लास के दौरान कस्बे की युवतियों को ब्राईडल लूक, सेमी ट्रेडिशनल लूक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मास्टर क्लास में सीटीएम प्रोसेस विद स्कीन टाईप, वॉटरप्रूफ विद नान ट्रांसफेरबल, प्रोडेक्ट नालेज, टूल्स एंड ब्रुश नालेज, ग्लिटर एवं लैश अप्लीकेशन, ब्लश एवं कानटोर टेक्निक, मैकअप नालेज अकार्डिंग फेस टाईप आदि अलग अलग टॉपिक पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये क्लास कस्बे एवं गांवों में पार्लरों के माध्यम से इस कार्यक्षेत्र से जुड़ी महिलाओं, युवतियों को आधुनिक एवं उन्नत प्रशिक्षण देने के लिए आयोजित की जा रही है। जिससे वे अपनी योग्यताओं को बढ़ा सके तथा इसमें ओर अधिक दक्ष बने सकें। जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो सके। ये अपने हुनर को तराशने का मौका है तथा प्रशिक्षण में सीटें कुछ ही शेष बची है। रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय में किया जा रहा है। इस मास्टर क्लास में प्रशिक्षण लेने वाली सभी संभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 9828617401 या 9714695139 व 7976773961 पर सम्पर्क कर करवा सकती है।