Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2022। जालौर जिले में हेडमास्टर की मटकी से पानी पीने पर 8 वर्षीय मासूम बालक इंद्र मेघवाल को पीट दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का विरोध पूरे राज्य सहित देश भर में नजर आ रहा है और इससे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी सर्वसमाज में रोष नजर आ रहा है। सोमवार शाम गांव रीड़ी में युवाओं ने घटना की निंदा करते हुए कैंडल मार्च निकाली व दो मिनट का मौन रखकर इंद्र को श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान पूर्व सरपंच रेखाराम ने कहा कि जातिवादी मानसिकता के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं होना चाहिए। इस दौरान अरूण, धनराज, पप्पूराम, लालाराम, प्रेम, पूनम, ओमप्रकाश, मोटाराम, देवीलाल, मनोज, कालूराम, हरिराम, सुभाष, महेंद्र, भियांराम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।
इसी घटना के लिए सर्वसमाज के नागरिक उपखंड अधिकारी कार्यालय में एकत्र हो रहें है और यहां घटना पर विरोध प्रकट करते हुए अनेक युवा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन देंगे।