Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
वीर दुर्गादास राठौड़ जयंती मनाएंगे, 22 को चलो बीकानेर का दिया नारा, पढ़ें श्रीडूंगरगढ़ से खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2022। सिंधी धर्मशाला में गुरुवार को श्रीक्षत्रिय युवक संघ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शनिवार को इसी प्रांगण में राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ की 383वीं जयंती मनाए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में श्री प्रताप फाउंडेशन द्वारा आगामी 22 अगस्त को बीकानेर में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में भाग लेने की रणनीति पर चर्चा की गई। संघ सदस्यों ने बताया कि श्री प्रताप फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जा रहे किसान सम्मेलनों की श्रृंखला में जैसलमेर व बाड़मेर के बाद 22 अगस्त को बीकानेर में वेटरनरी कॉलेज मैदान श्री गंगानगर चौराहे के पास किसान एकत्रित होकर अपने समक्ष आने वाली स्थानीय व राज्य स्तरीय समस्याओं पर एकजुट होकर सरकार से समाधान के लिए आह्वान करेंगे। इस दौरान संघ से जुड़ें हुए सदस्यों ने बैठक में भागीदारी निभाई।