Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2022। देराजसर गांव से 26 जुलाई को लापता हुई 19 वर्षीय युवती को ढूंढ लाने की गुहार उसके पिता ने सेरूणा थाने में 30 जुलाई को लगाई थी। सेरूणा थाना पुलिस ने युवती को सीकर में अपने प्रेमी के साथ दस्तयाब कर लिया है। थाने के एएसआई राजकुमार ने बताया कि लापता युवती शेरां सीकर में मिली। पुलिस ने उसे न्यायाधीश के सामने प्रस्तुत किया। युवती ने अपने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया व अपने प्रेमी साधासर नोखा निवासी श्रीराम जाट के साथ जाने की बात कही। जहां से न्यायाधीश ने उसे प्रेमी के साथ भेज दिया।