Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2022। जिलाकलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल आज श्रीडूंगरगढ़ आए और कस्बे के नागरिकों को पालिका द्वारा बनाए गए 51 पट्टों का वितरण किया। कलाल ने नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने इंद्र भवन में आयोजित प्रशासन शहरों संग शिविर में जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों को आमजन को प्रोत्साहित कर पट्टों के लिए आवेदन करने की बात कही। उन्होंने कहा बीड़ भूमि में पट्टों के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजें जाएंगे। जिलाकलेक्टर ने यहां अनेक योजनाओं की जानकारी भी आम नागरिकों को दी। इस दौरान उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी सहित स्थानीय प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। शिविर में प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख सहित अनेक पार्षद मौजूद रहें।

सफाई कर्मचारियों ने समय पर वेतन देने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सफाई कर्मचारियों ने जिलाकलेक्टर को ज्ञापन देते हुए पालिका द्वारा समय पर वेतन नहीं दिए जाने की शिकायत की। इस दौरान पार्षद प्रकाश वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि,अनिल वाल्मीकि, सुभाष जावा, विष्णु वाल्मीकि मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाकलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने की अगवानी।