Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2022। राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा बुधवार से प्रारंभ हो गई है। यहां प्रथम वर्ष में 200 सीटों के लिए 334 आवेदन बुधवार तक प्राप्त हो चुके है। ऑनलाइन सत्यापन का कार्य जारी हो गया है तथा अंतिम तिथि 1 अगस्त है। छात्राएं 30 जुलाई तक कॉलेज शिक्षा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। डागा विद्यालय में संचालित महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ इंदिरा गोस्वामी के निर्देशन में प्रवेश की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ चंद्रशेखर कच्छावा ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय में स्नातक कला वर्ग में हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, समाज शास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन, भूगोल विषयो में प्रवेश दिया जा रहा है।
अपलोड करने होंगे ये दस्तावेज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आवेदन की इच्छुक छात्राओं को पोर्टल पर ये दस्तावेज अपलोड करने होंगे। डॉ कच्छावा ने बताया कि 10 वी एवं 12 वी की अंक तालिका, जनाधार कार्ड, नवीनतम फ़ोटो एवं स्वयं के हस्ताक्षर, जाति प्रमाण पत्र, आय का प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, बोनस अंक हेतु दस्तावेज सहित छात्रा स्वयं का मोबाइल नंबर एवं ई मेल आई डी अवश्य भरें।
द्वितीय वर्ष की भरें फीस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वहीं कला वर्ग द्वितीय वर्ष में छात्राएं अपनी फीस जमा करवा देवें। ई मित्र द्वारा फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि भी 30 जुलाई है।
30 जुलाई तक नामांकन वाले विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क यूनिफॉर्म।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकार की घोषणा के अनुसार इस शिक्षण सत्र से पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म का कपड़ा देने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने सभी समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयकों को उनके जिले में 30 जुलाई तक नामांकित विद़्यार्थियों की जानकारी एक अगस्त तक अपडेट कर भेजने के निर्देश दिए है। स्कूलों को नामांकन के आधार पर विद्यार्थियों को दो यूनिफॉर्म का कपड़ा उपलब्ध करवाया जाएगा तथा यूनिफॉर्म को सिलाने के निधार्रित 175 रूपए स्कूलों के खाते दिए जाएंगे।