Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
श्रीडूंगरगढ़ से मिली प्रेरणा से कारगिल विजय दिवस पर होंगे जिले भर में आयोजन।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2022। देशभक्ति के भावों में शायद श्रीडूंगरगढ़ के युवा सबसे आगे है और यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। श्रीडूंगरगढ के युवाओं द्वारा शहीद सम्मान समिति द्वारा सामूहिक रूप से मनाए गए कारगिल विजय दिवस के कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर अब पूरे जिले में आगामी 26 जुलाई को यह देशभक्ति का महोत्सव मनाया जाएगा। शहीद सम्मान समिति के संयोजक सीताराम सिहाग ने बताया की इस संबंध में मंगलवार को संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से मुलाकात कर उन्हें श्रीडूंगरगढ़ में 300 से अधिक स्थानों पर एक साथ किए गए शहीदों को नमन कार्यक्रम की जानकारी दी गई और साथ ही इसे वृहद स्तर पर करवाने के लिए प्रशासनिक प्रयासों का आग्रह किया गया। इस पर नीरज के पवन ने रुचि दिखाते हुए मंगलवार को ही मेडिकल कालेज सभागार में बाल वाहिनी योजना के लिए आयोजित बैठक में शहीद सम्मान समिति के प्रतिनिधि को शामिल होने का मौका दिया। बैठक में मौजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिले के समस्त स्कूलों में आगामी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाने और जिले के समस्त शहीदों को श्रद्धांजलि के सामूहिक कार्यक्रम करने के निर्देश दिए। सभी स्कूलों में सुबह 11 बज कर 11 मिनिट पर यह आयोजन होगा और इसके लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को जिले के समस्त शहीदों को नमन करने के लिए पोस्टर तैयार करवाने को कहा गया है। संभागीय आयुक्त की शहीदों के सम्मान के प्रति सक्रियता देख शहीद सम्मान समिति ने आभार जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संभागीय आयुक्त द्वारा ली गई बैठक में शामिल हुए शहीद सम्मान समिति श्रीडूंगरगढ़ के संयोजक सीताराम सिहाग।