Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mews-updated
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र जिले में सबसे बड़ा रक्तदाता क्षेत्र बना हुआ है और अब तो क्षेत्र के गांवों में सेवा की लहर चल पड़ी है। मंगलवार को क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान में दिवंगत विमला देवी मेघवाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 45 युवाओं ने रक्तदान कर मेघवाल को श्रद्धांजलि दी। शिविर के दौरान भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल अतिथि रूप में शामिल हुए और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश मेहरा, मेघाराम, रामुराम, आदुराम आदि मौजूद रहे। शिविर में पीबीएम रक्तकोष की टीम ने रक्त संग्रहण किया और रक्तदान के लिए जागरूकता लाने के लिए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान शिविर आयोजित करवाने के लिए पीबीएम टीम ने किया आयोजकों का अभिनंदन।