Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
मंदिर में काटे पीपल-बरगद, मोहल्ले में तनाव, पुलिस-प्रसाशन मौके पर
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2022। कस्बे की प्रताप बस्ती में रविवार सुबह तनाव का माहौल हो गया जब वार्ड 16 में स्थित शिव मंदिर में करीब 20 साल पुराना पीपल के पेड़ और उसके चबूतरे, वटवृक्ष के पेड़ को काट कर शमशान में फेंक दिया गया। मोहल्लेवासियों को जैसे जैसे पता चला मोहल्लेवासी मौके पर एकत्र हो गए और अपना विरोध जताया। मोहल्लेवासियों का आक्रोश देख पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझाइश करते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पाबंद किया। इस दौरान मोहल्लेवासियों ने वन विभाग और प्रसाशन को ज्ञापन देकर अपना विरोध जताया है। ज्ञापन में मोहल्लेवासियों ने मंदिर पुजारी मोहनदास की मिलीभगत से मजदूर किसनाराम लुहार ओर हडमानसिंह द्वारा दोनो पेड़ो को काटने ओर चुन्नीलाल टाडा, रामलाल दुसाद, रामलाल मगिया द्वारा इन पेड़ों को अपने ट्रेक्टर से शमशान तक फेंकने का आरोप लगाया है। मोहल्लेवासियों में बताया कि पुराने पेड़ काटने से रोष व्याप्त है। इस सबन्ध में मोहल्ले की आम बैठक अभी 5 बजे आयोजित की जाएगी। जिसमें इस सबंध में आगामी निर्णय लिया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीपल के पेड़ को जड़ों सहित शिफ्ट करने के बजाय काटा गया, मोहल्ले में रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर एकत्र हुए बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी, जताया विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर से काट कर शमशान में रोपा गया पीपल का पेड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर से उखाड़ कर शमशान में रोपा गया वटवृक्ष।