Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2022। रात को घर में घुस कर नवविवाहिता पर बुरी नजर डालने वाले अपराधी को जब देवर ने ललकारा तो वह घर की बाड़ फांद कर भाग किया। बदनीयती से घर में घुसकर नवविवाहिता से छेड़छाड़ करने का मामला सैरूणा पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। माणकरासर गांव निवासी 23 बर्षीया नवविवाहिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार रात उसके पति गांव की रोही में स्थित खेत गया हुआ था। उसने बताया कि मैं घर में सो रही थी और इसी दौरान सैरूणा गांव निवासी कानाराम मेघवाल घर में घुस आया। मेरी आंख खुली तो आरोपी ने बदनीयती से मेरे खाट के पास बैठकर जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। मेरे चिल्लाने पर मेरा देवर जाग गया और देवर के ललकारने पर आरोपी बाड़ कूदकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।