Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2022। क्षेत्र में पुराना और जर्जर विद्युत तंत्र अब हादसों का तंत्र बन गया है। पुरानी बिजली की लाइनें लोगों पर मौत बन कर गिर रही है। आए दिन हो रहें हादसों में क्षेत्र के युवा अपनी जान गंवा रहे हैं। गुरुवार सुबह सुबह भी क्षेत्र के मात्र 25 वर्ष की आयु का एक नौजवान विद्युत निगम के लचर सिस्टम की भेंट चढ़ गया है। क्षेत्र के गांव पूनरासर निवासी हंसराज पुत्र हरजीराम मेघवाल ने इसी गांव के मुरलीनाथ सिद्ध का कृषि कुंआ काश्त के लिए ले रखा है। हंसराज गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अपने कुएं से अपनी बाइक पर गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव के पास ही स्थित पालाजी मंदिर के पास 11 हजार वोल्ट की टूटी हुई विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। इससे हंसराज बुरी तरह से झूलस गया और उसे गम्भीर हालत में बीकानेर ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं और कम उम्र के युवक के लचर बिजली व्यवस्था की बलि चढ़ जाने से पूरा गांव गमगीन है।