Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2022। क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत के सरपंच व उपसरपंच सहित तीन जनों के खिलाफ एक महिला ने धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। मोहिनीदेवी पत्नी भैराराम मेघवाल निवासी उदरासर तथा हाल निवासी राजपुरा ने ग्राम पंचायत उदरासर के सरंपच किसनाराम, उपसरपंच सुरेन्द्र कुमार, सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक रामेश्वरलाल, चैना पत्नी बुधाराम तथा लेखराम पुत्र बुधाराम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पार्थिया ने पुलिस को बताया कि आरोपीगणों ने उसके नाम की कृषि भूमि को हड़पने के लिए बनावटी व कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई रामनिवास के सुपुर्द की गई है।