Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ मुस्लिम समाज ने आतंक को सिरे से खारिज करते हुए उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड की घटना की कड़ी निंदा की है। जुम्मा मस्जिद के इमाम ने पत्र जारी कर घटना की निंदा करते हुए भाईचारे की अपील की है। उन्होंने पूरे समाज की ओर से पत्र में जघन्य अपराध में लिप्त असामाजिक तत्वों को कठोर से कठोर सजा देने की मांग प्रशासन से की है। मस्जिद के इमाम व सैकेट्री ने देश व समाज में शांति व्यवस्था बनाएं रखने की बात कही है। उन्होनें कहा कि हर हाल में देश में भाईचारा व अमन कायम रहना चाहिए और कोई भी नागरिक किसी तरह की अफवाह नहीं फैलाए और प्रशासन के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें।