Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
209-2098991_olympics-png-high-quality-image-olympic-games
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हर दिन हो रहे सड़क हादसे क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर हॉस्पिटल की जरूरत को और ज्यादा उल्लेखित कर रहे हैं। मंगलवार को सुबह करीब 10.30 बजे नेशनल हाइवे पर करणी हैरिटेज होटल के सामने एक बोलेरो केम्पर गाड़ी ने एक बाइक को ठोक दिया। टक्कर के बाद केम्पर चालक तो मौके से भाग छूटा और मौके से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता के साथ कांग्रेसी नेता ने घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के आडसर बास के वार्ड 26 निवासी बजरंग लाल दर्जी किसी काम से अपनी बाइक पर कितासर जा रहे थे। करणी हैरिटेज के पास सामने से आ रही एक बोलेरो केम्पर गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके से गुजर रहे गांव बिग्गा के सामाजिक कार्यकर्ता मघाराम सुथार ने मौके पर मौजूद कांग्रेसी नेता केशराराम गोदारा के साथ घायल को अपनी गाड़ी में डाला और श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। गनीमत रही कि हादसे में घायल बजरंगलाल दर्जी को अधिक चोट नहीं आई है। लेकिन फिर भी सर में और घुटने पर चोट के कारण उन्हें बीकानेर रेफर किया गया है। केसराराम गोदारा ने बताया कि घायल के परिजन हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। विदित रहे की आज करणी हैरिटेज में कांग्रेस की जिला स्तरीय कार्यशाला है और राज्य सरकार के मंत्री स्तर के नेता भी शामिल होंगे। क्षेत्र में ट्रॉमा हॉस्पिटल की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है और अभी अभी जिला कार्यशाला स्थल के सामने हुए हादसे के बाद शायद क्षेत्र की यह आवाज सरकार तक पहुंचाई जाने की उम्मीद भी क्षेत्रवासी कर रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाइक को टक्कर मारने वाली बोलरो केम्पर का चालक गाड़ी को मौके पर ही खड़ी कर हूवा मौके से गायब।