Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव धीरदेसर पुरोहितान में 47 वर्षीय एक अधेड़ पानी की बाल्टी निकालने के लिए कुंड में झुका और पैर फिसलने से कुंड में डूब गया और मौत हो गई। ओमप्रकाश पुत्र फूसाराम मेघवाल ने पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मंगलवार को मेरे भाई चांदाराम मेघवाल नहाने के लिए पानी निकालने गया और कुंड में गिरने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक रामनिवास को सौंपी है।