Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2022। मोटरसाइकिल सवार दो जनों पर ट्रेक्टर चढा कर जान से मारने का प्रयास करने का मुकदमा सेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। एएसआई राजकुमार ने बताया कि देराजसर निवासी मनोज सोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका पुत्र पंकज व भतीजा मुकेश सोमवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप गए और पेट्रोल पंप से वापस लौटते समय करणी माता मंदिर के पास इसी गांव के राकेश स्वामी ने जान से मारने की नियत से अपने ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दोनों जने सड़क पर गिर गए व चोटिल हो गए। सोनी ने पुलिस को बताया कि इससे पूर्व भी आरोपी राकेश ने मेरे साथ मारपीट की। उसने बताया कि रविवार शाम को वह अपनी कार से बीकानेर से घर लौट रहा था और सेरूणा-सूडसर सड़क मार्ग पर देराजसर से 5 किलोमीटर पहले गैस एजेंसी के पास आरोपी ने मेरी कार रोक कर मेरे साथ मारपीट की। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर ट्रेक्टर ज़ब्त कर आरोपी राकेश स्वामी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया है।‌