Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2022। कस्बे की प्रताप बस्ती में आज शाम तीन दिवसीय किक्रेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ है जिसमें क्षेत्रभर से करीब 15 टीमें भाग ले रही है। मानवाधिकार आरटीआई जागरूकता समिति के जिलाध्यक्ष सुभाष सिद्ध बाना व भूपेश शर्मा ने उद्घाटन करते हुए खेल को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रतियोगिता के आयोजक सदस्य नरेंद्रसिंह सांखला ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीमों को नगद पुरस्कार राशि दी जाएगी। सांखला ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कल सुबह तक खिलाड़ी अपनी टीम का रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु शंकरलाल डेलू, मुस्तफा काजी, दिनेश भाम्भू, नारायण शर्मा, रामनिवास सैन सहित अनेक युवा सहयोग दे रहें है।

युवतियां सीखेंगी सेल्फ डिफेंस, शुक्रवार को होगा शिविर का प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गर्मियों की छुट्टियां प्रारंभ होने के साथ कुछ नया सीखने का मौका मिले तो युवा वर्ग में रोमांच व रोचकता बढ़ जाती है। श्रीडूंगरगढ़ में तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा क्षेत्र की सभी युवतियों के लिए तीन दिवसीय सेल्फ डिफेंस क्लासेज का आयोजन किया जा रहा है। मंडल की प्रज्ञा बैद व महिमा जैन ने बताया कि महिला मंडल भवन में सभी लड़कियों के लिए 27 मई से 29 मई तक सुबह समय 5.30 बजे से 7.30 बजे तक आयोजन किया जाएगा। 10 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाएं व युवतियां शिविर में भाग ले सकेगी व अपना पंजीकरण करवाने के लिए चंदा जैन 7737623018, प्रज्ञा बैद 9680593297 के नम्बरों पर संपर्क कर सकती है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रताप बस्ती में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ।