Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
34 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या, पुलिस जुटी गहन जांच में।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अपराध लगातार बढ़ रहें है और आज भोजास बेनीसर मार्ग पर ओंधे मुंह मिले शव की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। लखासर निवासी कुशाल मेघवाल पुत्र मालाराम मेघवाल का शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई थी व मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे। बीकानेर से आई एफएसएल टीम ने मौके की जांच कर सबूत एकत्र किए। मामला हत्या का सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशाल के गुप्तांग काटने व सिर पर चोट होने की बात कही जा रही है । सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार ने बताया कि हत्या का संदेह है और मामले की गहन जांच की जा रही है। दिनेश कुमार ने टाइम्स को बताया कि फारेंसिक लेब ने मौका जांच की है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा। दिनेश कुमार के निर्देशन में सेरूणा पुलिस मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है। बता देवें सड़क पर शव के पास खून पसरा पड़ा होने से भी परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।