Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अपराध व युवकों की दबंगाई दिनोंदिन बढ़ रही है। गांव धीरदेसर चोटियान के एक युवक को घर से उठाकर ले जाने व अपहरण कर आधे घण्टे मारपीट करते हुए जातिसूचक गालियां निकालने का मुकदमा थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव के भागीरथ पुत्र बुधाराम मेघवाल ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए इसी गांव के मांगीलाल नाई, धर्मेंद्र नाई, सुरेन्द्र जाट पर घर से उठाकर ले जाने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल की रात 11 बजे आरोपियों ने आवाज लगा कर घर से बाहर बुलाया व मुंह बंद कर जबरन मोटरसाइकिल पर ले गए। कितासर फांटा के पास मोटरसाइकिल रोककर थाप मुक्को से मारपीट की, जातिसूचक गालियां निकाली, एंड्राइड मोबाईल फोन छीन लिया, बीयर की बोतल सिर पर मार दी। पार्थी ने बताया कि आरोपियों ने एनएच पर स्थित एक होटल के पास पटक दिया व स्वयं होटल की ओर चले गए तो उसने यहां खड़े ट्रकों के नीचे छुपकर जान बचाई। आरोपियों ने पार्थी को ढूंढा परंतु नहीं मिलने पर वहां से चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व मामले जांच सीओ दिनेश कुमार के सुपुर्द कर दी गयी है।