Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2022। बार एसोसिएशन श्रीडूंगरगढ़ में अध्यक्ष पद पर ताजपोशी किशनकुमार पुरोहित कि हुई तथा सचिव पद पर मदन गोपाल स्वामी का निर्वाचन हुआ। काफी जोर आजमाईश और रात भर चली वोटों की खिंचतान के साथ ही आज मुकाबला भी कांटे की टक्कर का रहा। चुनाव विश्लेषकों का कहना है कि शुक्रवार देर शाम एडवोकेट प्रवीण पालीवाल ने पुरोहित और स्वामी को समर्थन देकर पासा पलट दिया था। एसोसिएशन में जश्न का माहौल है और वकील फूलमालाओं से अध्यक्ष व सचिव का स्वागत कर रहें है। चुनाव अधिकारी एडवोकेट मोहनलाल सोनी एवं पुनमचंद मारू ने सभी मतदाताओं का आभार जताया। बार एसोसिएशन के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता भरतसिंह राठौड़, ओमप्रकाश पंवार, ललित मारू, रामलाल नायक, रणवीरसिंह खिंची, सुनील माली, नारायण पंवार, नारायण जोशी, राधेश्याम दर्जी, कविता पंवार, सुखदेव व्यास, बाबूलाल सारस्वत, बृजलाल बारोटिया, ओमप्रकाश मिड़ल सहित समस्त अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव को बधाई दी। युवा अधिवक्ता पंकज पंवार, सोहननाथ सिद्ध ने चुनाव प्रचार में मुख्य भूमिका निभाई। अध्यक्ष किशनकुमार पुरोहित व सचिव मदनगोपाल स्वामी ने बार एसोसिएशन की एकता का नारा बुलंद किया व सभी को साथ लेकर पद का दायित्व निभाने की बात कही। दोनों ने सभी का आभार व्यक्त किया।