Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2022। बीकानेर से प्रयागराज ट्रेन चलने का इंतजार करने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए निराश करने वाली खबर आई है। रेलवे ने आदेश जारी कर बीकानेर से प्रयागराज गाड़ी कैंसिल कर दी है। बता देवें जयपुर प्रयागराज को बीकानेर तक बढ़ाने की घोषणा के बाद ये गाड़ी 2 मई को प्रयागराज से तथा 4 मई को बीकानेर से चलने वाली थी परंतु विभाग ने टेक्निकल कारण बताते हुए इसे रोक दिया है। आदेश के अनुसार 2 मई को गाड़ी संख्या 12403 और 4 मई को गाड़ी संख्या 12404 रद्द कर दी गई है। रेलवे अधीक्षक राजेन्द्र सोनी ने बताया कि प्रोजेक्ट रद्द नहीं किया गया है और आगामी दिनों में इसे चलाने की पूरी संभावना है। ये ट्रेन जयपुर से पूर्व की भांति ही संचालित होगी तथा बीकानेर से प्रारंभ होने को एकबारगी रोका गया है।