Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के गांव कुनपालसर में गत 22 अप्रैल की रात को कालूराम नाई की ढाणी में खेत पड़ौसी काश्तकार पप्पू नायक घुस गया और संदूक में से चांदी की पायजेब, सोने की बालियां चुरा ली। ढाणी में मौजूद कालूराम की पत्नी सुमन देवी सो रही थी तो चोर ने उसके गले में पहना हुआ सोने का हार चुराने का प्रयास भी किया। इसी दौरान सुमन देवी को जाग हो गई और उसने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगा। जिसका दो खेत तक कालूराम ने पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। बाद में पप्पू के काका और भाई ने उसकी हरकत की माफी मांगते हुए चुराए गए गहने वापस लौटाने की बात कही। लेकिन अभी तक नहीं लौटाए है और अब पप्पू के उनके कहने में नही होने की बात कह कर टाल रहे है। ऐसे में सुमन देवी ने थाने पहुंच कर आरोपी पप्पू नायक के खिलाफ चोरी करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमे की जांच हेडकांस्टेबल आवड़दान को सौंपी गई है।