Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रैल 2022। तहसील के गांव बरजांगसर में एक युवक द्वारा तंग परेशान करने की शिकायत श्रीडूंगरगढ़ थाने में की गई। इस शिकायत की जांच करने पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक उत्पाती हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बरजांगसर के निवासी हुकमाराम ने इसी गांव के पिंटू राणा के खिलाफ परिवाद दी थी। इस पर कांस्टेबल रमेश कुमार को मौके पर भेजा गया। इस पर आरोपी अत्यधिक उत्तेजित हो गया और घर पर पुलिस लेकर आने की बात को लेकर मारपीट पर उतर आया। ऐसे में आरोपी को शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।