Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2022। अपने नेताओं का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाने का चलन बढ़ गया है। श्रीडूंगरगढ़ में आगामी 20 अप्रैल को भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ का जन्मदिन उनके समर्थक कई जीवन बचा कर सामाजिक सरोकार निभा कर मनाएंगे। पूर्व प्रधान छैलूसिंह की अगुवाई में सिद्ध धर्मशाला में कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। इस संबंध में आज पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, भूतपूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिका के उपाध्यक्ष बंशीलाल सुथार ने पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने क्षेत्र के भाजपाईयों सहित युवाओं से रक्तदान करने की अपील की है। शेखावत ने बताया कि लक्ष्य 1 हजार यूनिट का है और हर घर, हर ढाणी, हर गांव तक सम्पर्क किया जा रहा है। विमोचन समारोह में जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा ईमरान राइन, शहर उपाध्यक्ष मांगीलाल राठी, शहर महामंत्री महेश राजोतिया, पार्षद रजत आसोपा, भरत सुथार, जगदीश गुर्जर, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल प्रजापत, श्याम पुरोहित, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेंद्रसिंह राजपूत, जगदीश स्वामी, नीरनाथ सिद्ध, महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।