Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ में धूमधाम से 16 दिवसीय गणगौर उत्सव आज गणगौर के फेरों के साथ पूरा हुआ है। गणगौर मेला समिति ने नेहरू पार्क में फेरों का भव्य आयोजन किया। यहां महिलाओं ने गणगौर के फेरों के गीत गाते हुए फेरे संपन्न करवाए। गणगौर सजाने की प्रतियोगिता में 40 गणगौर ने भाग लिया व प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही गणगौर को पुरस्कृत किया गया। सभी 40 गणगौर को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। यहां माहेश्वरी महिला समिति, राधिका सत्संग मंडली, प्रेम सत्संग मंडली, माहेश्वरी महिला मंडल, सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया। सभी महिला समितियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आयोजन में शिवनारायण राठी उपस्थित रहें व सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में जज की भूमिका समाजसेवी रूपचंद सोनी व श्याम सुंदर पारीक, सत्यनारायण स्वामी ने निभाई। आयोजन में बड़ी संख्या में युवतियों व महिलाओं ने भाग लिया। समिति संयोजक राजगुरू देवीलाल उपाध्याय व रामदेव उपाध्याय ने फेरे संपन्न करवाते हुए उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
ये हुए सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। गणगौर मेला समिति के इस आयोजन में आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज डागा सहित सभी स्वयंसेवकों का सम्मान किया गया। पुलिस उपनिरीक्षक बलबीरसिंह की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी, पत्रकार संजय पारीक व राजू हीरावत, तोलाराम मारू का सम्मान किया गया। घोड़े, ऊंट व रथ, श्रीराम बैंड की सेवा देने वाले सभी नागरिकों का सम्मान किया गया।

पालिका की गवर की भरवाई खोल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवग परिवार द्वारा जाटिया कुएं पर पालिका की गवर के फेरों की रस्म पूरी की गई। यहां से गाजे बाजे के साथ गवर का पगफेरा उद्यापन करने वाले घरों में, नए निर्माण हुए घरों में, नवविवाहित जोंड़े वाले घरों में ले जाया गया। धूमधाम से हर घर में गणगौर का स्वागत किया गया। महिलाओं ने नाच गा कर गणगौर का तिलक कर पूजन किया व वस्त्र आदि भेंट किए। योगेश सेवग ने बताया कि इस दौरान कई पालिकाकर्मी भी साथ रहें।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेहरू पार्क में गणगौर मेला समिति द्वारा भव्य आयोजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति की सभी 21 गणगौर के फेरे ईसरजी के साथ संपन्न करवाएं गए व युवतियों ने अपने घरों से लाई गणगौर के भी फेरे करवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलााओं ने ढोल पर नाच गा कर उत्सव मनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणगौर सजाने के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया युवतियों ने महिलाओं ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मनोज डागा ने सम्मानित किया सभी सेवादारों को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने गणगौर को लेकर करवाएं फेरे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसआई बलवीर सिंह की टीम का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणगौर सजाने की प्रतियोगिता में 40 गणगौर ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पत्रकारों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ऊंट व घोड़े की सेवाएं देने वाले सभी नागरिकों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका की गणगौर निकाली गई सेवग परिवार द्वारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्यापन करने वाली विवाहित महिलाओं ने गणगौर की खोल भराई।