Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
t4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2022। गांव कल्याणसर नया में एक युवक को दुकान से निकाल कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि 25 वर्षीय युवक संतोष पुत्र गणपतराम मेघवाल निवासी कल्याणसर नया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 2 अप्रैल को मेरे घर में बनी परचून की दुकान में मैं ओर मांगीलाल, इमरताराम, हरिराम, मनसाराम बैठे थे तभी दुकान पर इसी गांव के रामकरण, रामनिवास पुत्र मांगीलाल, भंवरलाल पुत्र तोलाराम पिकअप में सवार होकर आए। आरोपियों ने गालियां देते हुए कॉलर पकड़ कर नीचे गिराया व मारपीट की। भंवरलाल ने उठाकर पिकअप में फेंक दिया और जान से मारने की धमकी दी। दुकान में बैठे युवाओं ने बीच बचाव कर छुड़वाया तो आरोपियों ने आइंदा नहीं छोड़ने की बात कह कर निकल गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ दिनेश कुमार के सुपुर्द कर दी है।