Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2022। गर्मी का मौसम प्रारंभ होते ही खेतों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी है। आज गांव बरजांगसर में एक किसान परिवार अपने खेत में निनाण कर रहा था और अचानक उनकी ढाणी में आग लग गई। ढाणी केऊ रोड पर गांव के पास ही होने के कारण कुछ ग्रामीण तुरंत पहुंचे व आग पकड़ते एक झोंपड़े में से बच्चों को तथा एक झोंपड़े में बंधे जानवरों को बाहर निकाला। किसान जेठमालसिंह के खेत में बनी ढाणी में रखा सभी सामान जल कर नष्ट हो गया है। ग्रामीण रामूराम सिहाग ने जानकारी देते हुए बताया कि ढाणी में करीब चार हजार रूपए नगद, ढाई बोरी बाजरी, दो बोरी मूंगफली दाना, पांच पलंग, रजाई गद्दे, पांच तिरपाल, कपड़े बर्तन सभी सामान जल कर खाख हो गए। ढाणी में तीन झोपड़े बने थे जिनमें रहवास वाले झोपड़े में आग लगी और मात्र 15 मिनिट में हवा के सहारे आग ने फैल गई व तीनों झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ट्यूबवैल से पानी चालू कर आग बुझाई गई। ग्रामीणों ने आश्चर्य प्रकट किया कि झोंपड़े के पास कोई तार या चूल्हा भी नहीं था तो आग कैसे लगी। ग्रामीणों ने सरपंच व पटवारी को सूचना दी है व प्रशासन द्वारा किसान परिवार को मदद दिए जाने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान परिवार का घरेलू सामान व अनाज राख हो गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान जेठमाल सिंह की ढाणी में बने तीन झोंपड़े सामान सहित जलकर खाख हो गए है।