Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

गांव भोजास में होगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव भोजास में 25 मार्च से 30 मार्च तक युवा विकास मंडल द्वारा खेतेश्वर क्रिकेट क्लब, ताल मैदान में दिलीप मेमोरियल क्रिकेट ट्राफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उदघाटन शुक्रवार को प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा व बेनीसर सरपंच पार्वती देवी गोदारा करेंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 15 हजार रूपए नगद राशि व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 8100 रूपए व ट्राफी तथा बेस्ट बॉलर, बेस्ट बेट्समैन सहित अनेक पुरस्कार दिए जाएंगे। क्षेत्र की जो भी टीमें टूर्नामेंट में भाग लेना चाहे वे अपना पंजिकरण सीताराम 9680048527 पर या मदनसिंह राजपुरोहित 9166710625 पर संपर्क कर सकते है।
आरएसएस की शाखा मनाएगी वार्षिकोत्सव
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मोमासर बास तरुण व्यवसायी शाखा का वार्षिकोत्सव दिनांक 27 मार्च रविवार को सायं 6 बजे मनाया जाएगा। शाखा के शाखा कार्यवाह महावीर प्रजापत ने जानकारी दी कि देश भर में संघ शाखाओं के वार्षिकोत्सव 31 मार्च तक आयोजित किए जा रहे हैं। उसी क्रम में स्थानीय शाखा का वार्षिकोत्सव भी शाखा स्थान लूणजी तावनियां का बाड़ा, भंसाली कुएं के पास, मोमासर बास में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा अनेक शारीरिक एवम् बौद्धिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही संघ के वरिष्ठ अधिकारी का प्रबोधन भी प्राप्त होगा। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हेतु स्वयंसेवकों की टोलियां विभिन्न व्यवस्थाओं का निर्वहन करते हुए घर-घर संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण दे रही है।
मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, मानवाधिकारों की सुरक्षा की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन बीकानेर की जिला कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर राज्य में मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष श्रवणसिंह पुंदलसर, शहर अध्यक्ष हनुमान माली, शहर महामंत्री मुकेश जोशी, जुगल सिंह, केशू सिंह, आबिद सोलंकी आदि मौजूद रहे।