Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
परेशान करने की परिवाद लेकर थाने पहुंची पत्नी तो थाने में ही मारने पर उतारू हुआ पति।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ थाने में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक पत्नी द्वारा अपने पति के खिलाफ परेशान करने की परिवाद दी गई ओर महिला का पति थाने में ही महिला के साथ मारपीट पर उतारू हो गया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि परिवादिया मंजू देवी ने अपने पति राजेश के खिलाफ परिवाद दी थी। जिसकी जांच के लिए सोमवार को मंजू देवी को थाने बुलाया गया व जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल बलबीर सिंह द्वारा उसके बयान लिखने के दौरान महिला का पति राजेश भी शराब के नशे में वहां पहुंच गया। और अपने खिलाफ थाने में शिकायत देने की हिम्मत कैसे करने की बात कहते हुए मंजू देवी से मारपीट पर उतारू हो गया। इस पर आरोपी 27 वर्षीय राजेश उर्फ राजू पुत्र मंगूनाथ जोगिया निवासी लूणकरणसर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।