Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरियां शहरवासियों को चिंता में डाल रही है। हालात यह है कि दिन में बसों में, बाजारों में वारदातें करने वाले चोर रात ढलते ही घरों व गलियों को निशाना बना रहे है। रविवार रात नेशनल हाइवे के पास, सिंधी मंदिर के पीछे से चोर एक बाइक ले उड़े। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बिग्गाबास निवासी लालचंद ने रविवार रात करीब 10 बजे अपनी बाइक अपने मित्र विक्रमसिंह शेखावत के घर के बाहर खड़ी की थी। रात को करीब 11 बजे बाइक को संभाला तो वहां बाइक नहीं मिली। इस एक घंटे के भीतर ही अज्ञात चोर बाइक ले उड़ा। बाइक नहीं देख तुरन्त पुलिस को सूचना दी गयी और पुलिस ने ढूंढने का प्रयास भी किया। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं आया। ऐसे में पीड़ित लालचंद ने सोमवार सुबह थाने पहुंच कर अपनी परिवाद दर्ज करवाई है। पीड़ित लालचंद, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत सहित पुलिस ने भी बाइक के नम्बर और फ़ोटो जारी कर इस संबंध में कोई जानकारी होने पर पुलिस को बताने की अपील की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ये बाइक कल रात चोरी हो गयी है।