Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोरोना पैर पसार रहा है और ऐसे में ग्रामीण अभिभावक सहम गए है। सोमवार शाम को जारी रिपोर्ट में गांव सांवतसर में 12 वीं कक्षा का एक छात्र संक्रमित रिपोर्ट हुआ है। छात्र के पॉजिटिव आने की सूचना पर प्रशासन तुरंत हरकत में आया और उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी के निर्देशों पर चिकित्सा कर्मी आज सुबह स्कूल में पहुंचे। संक्रमित छात्र के संपर्क वाले 15 छात्रों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जो सभी नेगेटिव पाए गए। 12वीं कक्षा के कक्ष को भी सेनेटाइज कर कक्ष को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने विद्यालय में सतर्कता बरतने व युवाओं को कोविड गार्डलाइन की पालना करने हेतु पाबंद किया गया है। गांव सांवतसर में ही एक ढाणी में रहने वाले अन्य तीन किसान भी संक्रमित रिपोर्ट हुए थे। सभी को क्वारेटाइन किया गया है। बता देवें ग्रामीणों में चिंता के साथ गांव के स्कूल सरकार द्वारा बंद नहीं करने पर भी चर्चाएं चल रही है।

ये लापरवाही भारी पड़ सकती है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसबीआई बैंक की शाखा के चार कर्मचारी संक्रमित पाए जाने के बाद भी बढ़ते कोरोना में कस्बे के बीच स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में कार्मिक आज लापरवाह नजर आए। यहां आने वाले नागरिकों पर मास्क पहन कर अंदर आने का नियम तो है परंतु अंदर बैठे कर्मचारियों के मास्क नहीं पहनने से नागरिक भी आशंकित और परेशान नजर आए। बता देवें कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे में ये लापरवाही केवल इन कर्मचारियों को ही नहीं यहां आने वाले सैंकड़ो नागरिकों के लिए भी मुश्किलें बढ़ा सकती है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बैंक कर्मियों ने नहीं पहने मास्क, कहीं ये लापरवाही भारी ना पड़ जाए, नागरिक आशंकित।