Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में यूरिया की किल्लत से परेशान किसान बार बार समितियों के फेरे काट रहें है और ऐसे में वे फर्जी किसानों के यूरिया लेने का विरोध भी कर रहें है। सोमवार को क्षेत्र में यूरिया आई तथा मंगलवार व बुधवार को यूरिया नहीं पहुंची परन्तु किसान लगातार यूरिया की पूछताछ करने पहुंच रहें है। किसानों की समस्या को देखकर विधायक गिरधारीलाल महिया ने आज कृषि मंत्री लालचंद कटारिया को पत्र लिखा और कृषि पंत भवन के विभागीय अधिकारियो को यूरिया के रैक बीकानेर भेजने की बात कही। महिया ने बताया कि अधिकारियों ने आरसीएफ यूरिया व इफ्को का 1-1 रैक स्वीकृत कर बीकानेर भिजवाने की बात कही है और संभवत गुरूवार शाम तक दोनों रैक बीकानेर पहुंच जाएगी। महिया ने कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रामगोपाल शर्मा से बातचीत कर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में यूरिया की बढ़ती मांग को देखते हुए अतिरिक्त रैक श्रीडूंगरगढ़ को देने की बात कही। महिया ने चंबल फर्टिलाइजर यूरिया उपलब्ध करवाने की बात भी कही जिस पर शर्मा ने सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया। विधायक महिया ने कहा कि यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति को लेकर लगातार कृषि मंत्री व अन्य विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों को लगातार यूरिया की सप्लाई करवाई जा रही है। अब मावठ के बाद किसानों की यूरिया को लेकर दुगुनी डिमांड से राज्य सरकार को अवगत करवा दिया है।