Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ में आज नववर्ष पर कुछ विशेष आयोजन हुए जिन्हें आप एक साथ न्यूज ब्रीफिंग में पढ़ें।
“श्रीडूंगरगढ़ का इतिहास” ग्रन्थ का लोकार्पण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ का इतिहास ग्रंथ का लोकार्पण आज राष्ट्र भाषा प्रचार समिति के प्रांगण में कस्बे के प्रमुख व्यवसायी लक्ष्मीनारायण सोमाणी ने किया। इस मौके पर सोमाणी ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ का यह इतिहास ग्रंथ आगामी पीढ़ी को दृष्टि बोध देगा तथा उनके लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। इस शहर के जब भी किसी ऐतिहासिक संदर्भ को जानना होगा तब इससे जाना जा सकेगा। गुणीजन सम्मान समारोह समिति की ओर से आयोजित समारोह का प्रारंभ सुश्री खुशी कत्थक ने मांड राग में पधारो म्हारै देस गीत गाकर किया। यहां खुशी को नकद पांच हजार रुपये की राशि के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ग्रंथ के लेखक डाॅ चेतन स्वामी ने ग्रंथ के बारे में जानकारी दी। समारोह के अध्यक्ष साहित्यकार श्याम महर्षि ने स्वामी के ग्रंथ को भविष्य के इतिहास लेखकों के लिए संदर्भ ग्रंथ बताया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कार्यकर्ता एडवोकेट शोभाचंद आसोपा ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ के वासी और प्रवासी जनों को इस ग्रंथ का लाभ ले सकेंगे। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश राठी ने कहा कि अनेक दृष्टि से नगर के लोगों को यह ग्रंथ प्रेरणा प्रदान करेगा। शिक्षाविद ताराचंद इन्दौरिया, पूर्व प्रधान दानाराम भामू, महावीर माली ने भी विचार व्यक्त किए। महावीर माली ने राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति को एक माइक सेट देने की घोषणा की। समारोह में रामचन्द्र राठी, विजयराज सेठिया, गोपाल राठी, सुशील सेरड़िया, डाॅ मदन सैनी, श्री भगवान सैनी, महावीर सारस्वत, बजरंग शर्मा, तोलाराम मारू, सागर भाटी, ओमप्रकाश स्वामी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार रवि पुरोहित ने किया।

बोरड़ ने की नववर्ष पर गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाजसेवी भीकमचंद बोरड़ ने नववर्ष के पहले दिन को गौसेवार्थ सहयोग राशि समर्पित कर मनाया। श्रीडूंगरगढ़ शहर के बेसहारा गौवंश के लिए बोरड़ ने आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को 51000 रुपए का सहयोग किया। समिति ने बताया कि इस राशि से आगामी सात दिन गौवंश की उदर पूर्ति हो सकेगी। समिति द्वारा श्रीराम भवन टाडे, तीन पीपल टाडे, टंकी टाडे, पाराशर मंदिर टाडे व कालू रोड के आजाद गौवंश को चारा दिया जाएगा। समिति अध्यक्ष मनोज कुमार डागा ने समाजसेवी भीकमचंद बोरड़ का आभार प्रकट किया।

भाजपा ने राजपूत का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा मोर्चा श्रीडूंगरगढ़ शहर अध्यक्ष बनने पर महेंद्र राजपूत का शुक्रवार शाम भाजपा कार्यालय में साफा, शॉल व पार्टी दुपट्टा पहना कर सम्मान शहर के भाजपाइयों ने सम्मान किया। सम्मान समारोह में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महावीर अड़ावलिया ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को संगठित करने के लिए प्रयास करने की बात कही। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राईन, पूर्व जिला.प.स. हेमनाथ जाखड़, महामंत्री महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी, युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनियाँ, पार्षद विक्रम सिंह, गोपाल प्रजापत, श्यामसुन्दर पुरोहित, रजत आसोपा, बेटी पढ़ाओ जिला संयोजक सुनील तावनियाँ, हेमराज भादानी, पूर्व पार्षद रामकिशन दर्जी, ओम सिंह राजपुरोहित, किशन पूरी, योगेश, विजय सिंह, प्रताप सिंह, निखिल दर्जी उपस्थित रहें व नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी।

भीखाराम ने ऐसे मनाया जन्मदिन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज गांव लखासर में युवक भीखाराम नाई ने आज अपने जन्मदिन पर नववर्ष के बहाने से कोई पार्टी का आयोजन नहीं किया तथा श्रमदान करने की सीख युवाओं को दी। भीखाराम ने दोस्तों के साथ गांव के श्मशान भूमि पर लगे 450 पौधों को पानी देने का कार्य किया। इस दौरान उनके साथ युवा राकेश खिलेरी, रमेश प्रजापत, मुकेश खिलेरी, मुकेश भूकर, सुखराम, रविन्द्र मौजूद रहे। युवाओं ने पर्यावरण प्रथम की बात कहते हुए जीवन के सभी आयोजनों को प्रकृति से जोड़ने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। “श्रीडूंगरगढ़ का इतिहास” ग्रन्थ का लोकार्पण हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपाइयों ने महेंद्र राजपूत का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर में युवाओं ने 450 पौधों में पानी दिया।