Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसंबर 2021।  जाखासर सरपंच पर आरोप लगा कर शिकायत आधादर्जन अधिकारियों को देने के बाद आज श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में आज गहमागहमी का माहौल बन गया है। पंचायत समिति में जाखासर सरपंच की शिकायत का विरोध करने तथा सरपंच के समर्थन में गांव से नरेगा श्रमिक व बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे है। शिकायत कर्ताओं के कारण नरेगा के आगामी कार्य में कोई व्यवधान खड़ा नहीं हो जाए इस कारण ये नरेगा श्रमिक यहां पहुंचे है व सरपंच समर्थक ग्रामीणों ने गांव में विकास के लिए जिन कार्यों की मंजूरी मिली वे सभी कार्य करवाया जाना बताया है। श्रमिकों का कहना है कि नरेगा का आगामी कार्य सेशन होने में समस्या खड़ी नहीं हो इसलिए हम पंचायत समिति पहुंच कर नरेगा में नया कार्य शीघ्र सेशन करने की मांग कर रहें है। हालांकि विकास अधिकारी रामचंद्र जाट ने श्रमिकों को आशवस्त करते हुए कहा है कि शिकायतें हर ग्राम पंचायत से आती है परन्तु शिकायत करने से या जांच के दौरान किसी श्रमिक का पेंमेट नहीं रोका जाता है। जाट ने कहा कि आगे कार्य भी शीघ्र ही सेंशन कर दिया जाएगा। सरपंच समर्थकों ने कहा कि गांव में बने एक अवैध अतिक्रमण को तोड़ने के बाद अतिक्रमणकारी बेवजह का विवाद कर रंजिश निकाल रहें है। समर्थकों ने आरोप लगाया कि शिकायत कर्ता गांव के गरीब नरेगा कार्मिकों का कार्य रूकवाना चाहते है। समर्थकों का कहना है कि ग्राम पंचायत में जो भी कार्य सेंशन हुए वे सभी कार्य मौके पर गाइड लाइन के अनुरूप किए गए है। ये सभी ग्रामीण विकास अधिकारी से वार्ता करने के बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचे व वहां नरेगा में नए कार्य के लिए सेंशन जारी करने के लिए मांगपत्र लिखा है। बता देवें गांव में गत दिनों हटाए गए अतिक्रमण का विवाद गहरा रहा है व दोनों पक्षों की एकदूसरे से ठनी हुई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति पहुंचे जाखासर से सरपंच समर्थक व नरेगा श्रमिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में महिला श्रमिक व ग्रामीण आगे नरेगा कार्य सेंशन करने की मांग के साथ सरपंच द्वारा सभी कार्य किया जाना बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति में बड़ी संख्या में अचानक श्रमिक पहुंचे व सरपंच के समर्थन में नारे लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रमिकों ने नरेगा कार्य स्वीकृत करने की मांग की, विकास अधिकारी ने शीघ्र ही कार्य दिए जाने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विकास अधिकारी ने सभी को आश्वस्त किया व घर भेजा।