Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ शहर के कालूबास में एक महिला ने अपने पति से बोलचाल हो जाने पर जहर पी लिया जिससे महिला की मौत हो गई है। हेड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि 37 वर्षीय कमलादेवी पत्नी रेवंतराम ओड ने 26 दिसंबर को अपने घर में जहर का सेवन कर लिया जिसका पी.बी.एम. बीकानेर में उपचार चल रहा था। आज सुबह ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई व उसका शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के भाई बृजलाल निवासी लूढ़ाना, पीलीबंगा ने इस संबंध में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि पति से बोलचाल हो जाने पर आवेश में महिला ने जहर का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई।