Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 22 दिसम्बर 2021। क्षेत्र की सामाजिक संस्था महापुरुष समारोह समिति ने आज कस्बे के सरकारी अस्पताल में सर्दी से मरीजों के बचाव के लिए सात हीटर व 1 मेडिकल ड्रील मशीन भेंट की। समिति के अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि स्व. ज्याणी देवी पत्नी मूलचंद बिहानी, सूरत द्वारा ये सात हीटर तथा स्व. मुल्तानी देवी पत्नी मांगीलाल पुगलिया के द्वारा मेडीकल ड्रील मशीन ब्लॉक बीसीएमओ डॉ. संतोष आर्य और पीएमओ डॉ. एस. के. बिहानी को सौंपी गई है। राठी ने कहा कि सीएचसी में अभावों को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान समिति के सुशील सेरड़िया, विजयराज सेवग, सत्यदीप भोजक, बजरंग भोजक, के. एल. जैन, गोपाल तापड़िया, ललित बाहेती, सुरेश भादानी, निर्मल पुगलिया उपस्थित रहें। डॉ. आर्य ने सभी का आभार जताया।

गांव धोलिया में सरकारी स्कूल में गर्म कपड़े वितरित किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़ों का वितरण प्रारंभ हो गया है। आज गांव धोलिया के राजकीय विद्यालय में मांगीलाल बोथरा के सहयोग से ग्रामीण विद्यार्थियों को स्वेटर, टोपी, मौजे वितरित किए गए। साथ ही बच्चों को पेन,पेंसिल भी दिए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक एकता मीणा ने मांगीलाल बोथरा का आभार जताया। इस दौरान अशोक झाबक, भंवरलाल राजबाला भी उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महापुरुष समारोह समिति ने राजकीय अस्पताल में 7 हीटर दिए व 1 मेडिकल ड्रिल मशीन भेंट की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मांगीलाल बोथरा ने गांव धोलिया में बच्चों को स्वेटर, टोपी, मौजे वितरित किए।