Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210103-WA0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2021। मंगलवार को रात होते होते अमंगल सड़क दुर्घटना की खबर आई है। श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक पत्थर से भरे ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल सवार तीन जनें गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनमे 2 की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति की एम्बुलेंस में घायलों को अस्पताल लाया गया है जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। घायल कल्याणसर पुराना के बताए जा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।I